फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh leaves for Chennai to assess the flood situation caused due to Michaung Cyclone

Tamil Nadu: चक्रवात मिचौंग के कारण हुए नुकसान की समीक्षा करने चेन्नई पहुंचे रक्षा मंत्री, सीएम स्टालिन से मिले

Thu, 07 Dec 2023 02:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

चक्रवात मिचौंग के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई के लिए रवाना हुए। वह तमिलनाडु के प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh leaves for Chennai to assess the flood situation caused due to Michaung Cyclone
Rajnath Singh - फोटो : Social Media

विस्तार

चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान भारी बारिश भी देखने को मिला, जिसके कारण यरूशलम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में जलभराव हो गया। पल्लिकरनई इलाके में पेट्रोल पंप भी बाढ़ में डूब गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चेन्नई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


चेन्नई पहुंचे राजनाथ सिंह
चेन्नई में राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने चक्रवाती तूफान के कारण उत्पन्न हुई स्थितियों पर बातचीत की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति की समीक्षा करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
  
सीएम स्टालिन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा, 'तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग की वजह से मरने वालों के लिए दुखी हैं। वे इस परिस्थिति का व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन से भी बात की। प्रधानमंत्री ने मुझे भी व्यक्तिगत रूस से परिस्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। सेना के जवान, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, मौसम विभाग समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां इस संकट को कम करने के लिए अपना हर संभव प्रयास कर रही है।'

चक्रवात मिचौंग से हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्य के लिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से तत्काल 5,060 करोड़ रुपये की मदद मांगी थी। साथ ही केंद्रीय टीम भेजने का भी आग्रह किया था।

मदिपक्कम इलाके में ड्रोन दृश्य जारी किया है। इस क्षेत्र के कई इलाकों में पानी का स्तर घट रहा है। तूफान के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई के लिए रवाना हुए। वह तमिलनाडु के प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के साथ स्थिति पर समीक्षा करेंगे।


चक्रवाती तूफान मिचौंग अब कमजोर पड़ गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराने से पहले इसने चेन्नई समेत तमिलनाडु के चार जिलों में भारी तबाही मचाई, जिसका विनाशकारी मंजर अभी भी देखने को मिल रहा है। स्कूल और कॉलेज बृहस्पतिवार को भी बंद रखे गए हैं और स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं टाल दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed