फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence first time Rafale M88 engine maintenance outside France MRO shop in Hyderabad 150 job option till 2040

Defence: पहली बार फ्रांस से बाहर राफेल के M88 इंजन का रखरखाव, हैदराबाद में MRO शॉप; 150 नौकरियों का सृजन होगा

Wed, 25 Jun 2025 05:48 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Jun 2025 05:48 PM IST
सार

फ्रांस के लड़ाकू विमान- राफेल के M88 इंजन का रखरखाव पहली बार भारत से बाहर कराने का फैसला लिया गया है। इंजन के रखरखाव का जिम्मा सफरन एयरक्राफ्ट इंजन के पास है। कंपनी ने कहा कि वह राफेल के M88 इंजन को समर्पित MRO शॉप का निर्माण हैदराबाद में कराएगी।

विज्ञापन
Defence first time Rafale M88 engine maintenance outside France MRO shop in Hyderabad 150 job option till 2040
हैदराबाद में राफेल के M88 इंजन का रखरखाव (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राफेल के इंजन का मेंटेनेंस कराने वाली कंपनी सफरन एयरक्राफ्ट इंजन ने बड़ी घोषणा की है। इसके मुताबिक फ्रांस के बाहर पहली बार राफेल लड़ाकू विमान के इंजन का रखरखाव किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राफेल के M88 इंजन को समर्पित एक नई MRO शॉप का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह साइट फ्रांस से बाहर M88 मॉड्यूल का रखरखाव करने वाली पहली साइट होगी। इससे 2040 तक यानी अगले 15 वर्षों में 150 नौकरियों का सृजन होने का अनुमान है।

विज्ञापन


एक साल में 600 से अधिक इंजन मॉड्यूल का मेंटेनेंस
कंपनी ने बताया कि राफेल के इंजन का रखरखाव करने के लिए बिल्कुल नई शॉप तैयार की जा रही है। यहां एक साल में 600 से अधिक मॉड्यूल का मेंटेनेंस हो सकेगा। कंपनी ने बताया कि इस केंद्र के निर्माण से M88 निर्यात का लाभ लेने वाले ग्राहकों, विशेष रूप से भारतीय वायु सेना को लाभ मिलेगा। सफरन ने कहा, हैदराबाद में केंद्र का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tension: इस्राइल के हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान? सैटेलाइट तस्वीर से दिखा तबाही का मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में बन रहा शॉप भारत की संप्रभुता के लिहाज से भी अहम
भारत में बनने वाले नए शॉप की क्षमता को देखते हुए सफरन ने कहा, इससे दुनिया भर में M88 रखरखाव में मदद मिलेगी। सफरन एयरक्राफ्ट इंजन में मिलिट्री इंजन विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ब्रूनो ने कहा, हमें खुशी है कि कंपनी ने M88 को समर्पित पहली निर्यात रखरखाव सुविधा केंद्र के लिए हैदराबाद को चुना है। यह परियोजना एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में भारत की संप्रभुता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम है।




ये भी पढ़ें- Rafale Jet Fuselage: देश में ही बनेगी राफेल विमानों की बॉडी, डसॉ एविएशन के साथ टाटा समूह की कंपनी ने किया करार

नया केंद्र खोलने से क्या लाभ मिलेगा? कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने बताया
सफरन एयरक्राफ्ट इंजन में मिलिट्री इंजन विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ब्रूनो के मुताबिक हैदराबाद में शॉप खुलने से सभी M88 ऑपरेटरों को लाभ मिलेगा। नया केंद्र खोलने का फैसला एक विश्व स्तरीय MRO पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed