फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Budget to lead to job creation self reliance in sector says Indian military industry leaders news in Hindi

Defence Budget: रक्षा क्षेत्र के दिग्गजों-विशेषज्ञों ने इस बार के बजट को बताया शानदार, कहा- आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, रोजगार बढ़ेगा

Sun, 13 Feb 2022 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Feb 2022 04:09 PM IST
सार

रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और दिग्गजों ने इस बार के बजट में इस क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों को काफी महत्वपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन
Defence Budget to lead to job creation self reliance in sector says Indian military industry leaders news in Hindi
make in india - फोटो : istock

विस्तार

इस साल पेश किए गए आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों को इस क्षेत्र के दिग्गजों ने काफी बेहतर बताया है। उनके अनुसार 68 फीसदी फंड का घरेलू उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए आवंटन करने और रक्षा अनुसंधान के लिए सरकारी फंडिंग का प्रावधान करने से देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने में खासी मदद मिलेगी। देश अपने सशस्त्र बलों को हथियार प्रणालियां उपलब्ध कराने में आत्मनिर्भर बनेगा और रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। 

विज्ञापन


रक्षा क्षेत्र के लिए बजटीय प्रावधानों को लेकर अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अध्यक्ष आशीष राजवंशी ने कहा कि वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 68 फीसदी आवंटन निर्धारित किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है। यह एक स्वागत योग्य कदम है, इससे निवेश आएगा। बता दें कि अडानी समूह ने रक्षा क्षेत्र में कुछ साल पहले प्रवेश किया था और वह देश के रक्षा बलों के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


छोटे और मध्यम उद्योगों में भी उत्साह
बजट में घरेलू रक्षा उद्योग के लिए राशि आवंटन में बढ़ोतरी का एलान किए जाने से देश के छोटे और मध्यम उद्योग भी खुश हैं। इससे उन्हें अधिक अवसरों के प्राप्त होने की उम्मीद है। नागपुर की जेएसआर डायनैमिक्स के चेयरमैन एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एसबी देव कहते हैं कि यह घरेलू उद्योग को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे हमारी जैसी कंपनियों को इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद करने में बड़ी सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन आरके त्यागी का कहना है कि बजट से  रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया के माहौल को और बढ़ावा मिला है। उद्योग देख सकते हैं कि उन्हें ऊपर ले जाने में मदद करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व रक्षा प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा कहते हैं कि यह आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए किया गया सबसे बड़ा प्रयास है। यह बजट निश्चित तौर पर भारतीय नौसेना के लिए बहुत शानदार साबित होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed