{"_id":"5f2e80018ebc3e3cbe1c3106","slug":"deepak-sathe-the-crashed-air-india-pilot-was-one-of-the-most-experienced-pilots-says-minister-hardeep-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक साठे सर्वाधिक अनुभवी पायलटों में से एक थे, कोझिकोड में 27 बार विमान की लैंडिंग करा चुके थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दीपक साठे सर्वाधिक अनुभवी पायलटों में से एक थे, कोझिकोड में 27 बार विमान की लैंडिंग करा चुके थे
Sat, 08 Aug 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Captain Deepak Vasant Sathe
- फोटो : social media
केरल के कोझिकोड में शुक्रवार शाम को हुई विमान दुर्घटना में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य पायलट दीपक वसंत साठे सर्वाधिक अनुभवी कमांडरों में एक थे। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया कि उनके पास दस हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव था और पहले वह कारीपुर हवाई अड्डे पर 27 बार विमान की लैंडिंग करा चुके थे। दुर्घटना में साठे की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दुबई-कोझिकोड विमान की हुई दुर्घटना और इसके बाद जारी राहत अभियान का जायजा लेने यहां पहुंचे विमानन मंत्री संवाददाताओं से बात कर रहे थे। पुरी ने कहा, ‘विमान के कैप्टन और संचालक दीपक वसंत साठे हमारे सर्वाधिक अनुभवी कमांडरों में एक थे। वास्तव में कैप्टन के पास दस हजार घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव था। वह इस हवाई अड्डे पर करीब 27 बार विमान लैंड करा चुके हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने दुर्घटना के बाद बचाव अभियान में हिस्सा लेने वाले स्थानीय विमान प्राधिकरण के अधिकारियों, अन्य सभी एजेंसियों और स्थानीय लोगों की प्रशंसा की। दुर्घटना में सह पायलट अखिलेश कुमार की भी मौत हो गई। मंत्री ने कहा कि उन्होंने शानदार तरीके से काम किया।
विज्ञापन
190 लोग थे सवार
दुबई से 190 लोगों के साथ आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विमानन कंपनी एवं विमानन नियामक डीजीसीए के शीर्ष अधिकारी यहां पहुंच रहे हे।
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति व राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नागर विमानन के वरिष्ठ अधिकारियों और पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
पुरी ने हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की अंतरिम राहत दिए जाने की घोषणा की।