फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deepa Jayakumar reaches RK Nagar zonal office in Chennai after her nomination rejected

RK नगर उपचुनाव: जोनल ऑफिस पहुंचीं दीपा जयाकुमार, विशाल का फिर नामांकन रद्द

Wed, 06 Dec 2017 05:47 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
Deepa Jayakumar reaches RK Nagar zonal office in Chennai after her nomination rejected
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भत्तीजी दीपा जयकुमार मंगलवार रात चेन्नई के राधाकृष्णन नगर (आरके) के जोनल ऑफिस पहुंचीं। वे यहां आरके नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने नामाकंन के रद्द हो जाने के चलते पहुंचीं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी हलफनामे में गलती किए जाने की वजह से उनका नामांकन रद्द किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्होंने 26आई कॉलम को खाली छोड़ दिया था, जो कि प्रॉपर्टी की जानकारी से जुड़ी हुआ है।

वहीं एक्टर विशाल कृष्णा का नामांकन चुनाव आयोग ने एक बार फिर रद्द कर दिया। इससे पहले विशाल के समर्थक की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने पर चुनाव आयोग उनके नामांकन पर दोबारा समिक्षा के लिए राजी हो गया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। समर्थकों के बवाल के दौरान पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए करीब 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

   
दरअसल, इस महीने की 21 तारीख को होने वाले आरके नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिनेता विशाल कृष्णा और दीपा जयकुमार का नामांकन रद्द हो गया। इस बात की जानकारी मंगलवार को चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। 


अधिकारी ने कहा कि विशाल और दीपा का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी, क्योंकि यह एक अर्द्ध न्यायिक प्रक्रिया है। नामांकन खारिज होने का कारण पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि वजह तकनीकी है। नामांकन पत्र में कुछ खामियां थी। 

पढ़ें: जयललिता को बेहोशी की हालत में लाया गया था अपोलो हॉस्पिटल

इस वजह से रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन रद्द करने का आदेश दिया। अभिनेता विशाल तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के प्रमुख हैं। साथ ही वह दक्षिण भारतीय कलाकारों के संगठन नादिगार संगम के महासचिव हैं। उधर, दीपा ने नामांकन रद्द होने पर कहा कि ऐसा वाजिब कारण से नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed