फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   debate over Pakistani sugar in Maharashtra politics

पाकिस्तानी चीनी को लेकर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

Sat, 16 Dec 2017 06:01 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, नागपुर 
सुरेंद्र मिश्र, नागपुर  Updated Sat, 16 Dec 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
debate over Pakistani sugar in Maharashtra politics

पाकिस्तान से 15 लाख टन चीनी निर्यात की खबर से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को यह मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। विपक्षी दल कांग्रेस-एनसीपी के विधायकों ने राज्य सरकार से मांग की कि किसी भी हालत में पाकिस्तानी चीनी का आयात रोका जाए। यदि समय पर उचित कदम नहीं उठाया गया तो न सिर्फ महाराष्ट्र्र बल्कि देश की शक्कर इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा में पाकिस्तानी चीनी पर हुई चर्चा में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि इस साल पाकिस्तान में रिकार्ड शक्कर का उत्पादन हुआ है। इसलिए पड़ोसी देश ने 15 लाख टन चीनी के निर्यात का लक्ष्य रखा है और ट्रांसपोर्ट सब्सिडी भी घोषित कर दी है। ऐसी पूरी संभावना है कि पड़ोसी देश की चीनी हमारे देश में ही आएगी। वहीं, देश में भी बंपर चीनी उत्पादन की संभावना है। ऐसे में पाक से चीनी आने पर न सिर्फ चीनी उद्योग बल्कि गन्ना उत्पादक किसानों की भी हालत खस्ता हो जाएगी। 
विज्ञापन


पवार ने कहा कि राज्य सरकार चीनी मिल संकट के बारे में केंद्र सरकार को बताए और शक्कर पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग करे। वहीं, एनसीपी नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए और आयात शुल्क बढ़ाया जाए। बीते 20 दिनों में शक्कर की कीमत प्रति कुंतल 3600 रुपये से घटकर 3100 रुपये हो गई है। इससे चीनी मिलों की हालत खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान से भारत आएगी 15 लाख मीट्रिक टन चीनी, डरे स्वदेशी चीनी उत्पादक


पड़ोसी देश की चीनी के मुद्दे पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने सदन में शक्कर के उत्पादन से संबंधित प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार कई सारे शासनादेश जारी कर रहा है। इसे तत्काल रद्द करे, वरना इस उद्योग पर और भी बुरा असर पड़ेगा।

बोले सहकारिता मंत्री- केंद्र से करेंगे आयात शुल्क बढ़ाने की मांग
सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजेंगी। उन्होंने वादा किया कि राज्य में शक्कर उत्पादन से संबंधित जो भी दिक्कतें हैं उसे दूर करेंगे। बता दें कि पाकिस्तानी चीनी के भारत में आयात की खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसका प्रतिसाद महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में शुरू विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed