{"_id":"5bde1c24bdec22174b2c300b","slug":"death-threats-to-bjp-kerala-chief-letter-was-sent-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल भाजपा प्रमुख को जान से मारने की धमकी, मुंबई से भेजा गया खत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल भाजपा प्रमुख को जान से मारने की धमकी, मुंबई से भेजा गया खत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई को मुंबई से भेजे गए एक खत में जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
खत में लिखा था, 'मैं मुंबई से एक 66 वर्षीय मलयाली हूं। मैं केरल आऊंगा, भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा में शामिल होऊंगा और राजीव गांधी की मृत्यु जैसी घटना को अंजाम दूंगा।'
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party (BJP) Kerala chief PS Sreedharan Pillai receives death threat letter from Mumbai
विज्ञापन विज्ञापन
Read @ANI story | https://t.co/vuBdCmiPim pic.twitter.com/KIXX2PHzOI— ANI Digital (@ani_digital) November 3, 2018
भाजपा के वकील एस सुरेश ने बताया कि धमकी भरा यह खत मुंबई से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि केरल के डीजीपी से इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिससे कि इस कृत्य के पीछे शामिल व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।