{"_id":"60a6e3ce8ebc3e86a719541e","slug":"death-of-two-agitating-farmers-due-to-coronavirus-bku-appealed-to-postpone-the-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मौत: भाकियू ने कहा- किसान बचेंगे ही नहीं तो आंदोलन कौन करेगा, स्थगित करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों की मौत: भाकियू ने कहा- किसान बचेंगे ही नहीं तो आंदोलन कौन करेगा, स्थगित करें
Fri, 21 May 2021 04:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 May 2021 04:03 AM IST
सार
- कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर महीनों से धरने पर बैठे किसानों के बीच कोरोना का डर
- दो आंदोलनकारी किसानों की कोरोना से मौत
- भाकियू ने आंदोलन स्थगित करने की अपील की
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस के चलते दो आंदोलनकारी किसानों की मौत होने के बाद भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) ने आंदोलन स्थगित करने की अपील की है। यूनियन के प्रवक्ता भोपाल सिंह ने कहा, देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा, कुछ दिनों के लिए हमें आंदोलन स्थगित कर देना चाहिए। किसान कोरोना से मर रहे हैं।
विज्ञापन
किसान ऐसे ही मरते रहे तो कौन आंदोलन करेगा? मुश्किल हालात में उनके जीवन का संकट है। किसान बचे रहेंगे तभी हम अन्नदाता कहलाएंगे। हम तभी अन्नदाता कहलाएंगे जब हम अपनी फसल और जान बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में आंदोलन करेंगे, लेकिन अभी स्थिति ठीक नहीं है। इस कठिन समय में हमें देश के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला निवासी 50 वर्षीय सरदार बलवीर सिंह और लुधियाना के 70 वर्षीय सरदार महेंद्र सिंह का निधन कोरोना से मंगलवार को हो गया था। ये लोग सिंघू बार्डर पर आंदोलन कर रहे एक किसान समूह से थे।
विज्ञापन
टिकैत बोले, जब तक एमएसपी पर कानून नहीं, किसान नहीं हटेगा
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं बनाती और किसानों के सभी मसलों पर बातचीत नहीं करेगी तब तक किसान यहां से नहीं जाएगा। वह यहां पर डटा रहेगा। कोरोना का रास्ता अस्पताल जाता है और किसान का रास्ता संसद जाता है, दोनों के रास्ते अलग हैं।