फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death of Kanpur trader: SC seeks Centre, UP govt. replies on plea of widow for CBI probe

कानपुर व्यवसायी मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को जारी किया नोटिस 

Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

 पुलिस की छापेमारी के दौरान गोरखपुर के एक होटल में मनीष गुप्ता (36) की मौत हो गई थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Death of Kanpur trader: SC seeks Centre, UP govt. replies on plea of widow for CBI probe
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कानपुर के एक व्यवसायी की मौत की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगा है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस बीवी नागरत्न की बेंच ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। पीठ ने दीवाली की छुट्टी के बाद मामले अगली सुनवाई तय की है। 

विज्ञापन


सीबीआई जांच की सिफारिश, पर हुआ नहीं कुछ 
व्यवसायी की विधवा की ओर से पेश वकील अमित जॉर्ज ने कहा कि घटना के ठीक बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। 
विज्ञापन


अभी तक सीबीआई ने मामला दर्ज नहीं किया है और न ही राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी द्वारा कोई जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि अब तक क्राइम सीन रिक्रिएशन भी नहीं किया गया है। पीठ ने कहा कि वह इस मामले में नोटिस जारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की छापेमारी के दौरान गोरखपुर के एक होटल में मनीष गुप्ता (36) की मौत हो गई थी। वह अपने दो दोस्तों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने पहले आरोप से इनकार किया था और कहा था कि नशे में होने के कारण वह जमीन पर गिर गे थे और उसके सिर में चोट आई थी। 


बाद में मामले का खुलासा होने पर 29 सितंबर की छापेमारी में शामिल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गोरखपुर के डीएम विजय किरण आनंद ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है उनमें जेएन सिंह, उपनिरीक्षक विजय यादव और फलमंडी थाना प्रभारी अक्षय मिश्रा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed