फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DDC Election Results Ravi Shankar prasad says Lotus blossomed in the valley after win in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव नतीजों से गदगद भाजपा, रविशंकर बोले- घाटी में खिल गया कमल

Wed, 23 Dec 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 23 Dec 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
DDC Election Results Ravi Shankar prasad says Lotus blossomed in the valley after win in Jammu Kashmir
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हुए पहले डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, डीडीसी चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, पार्टी की जीत से गदगद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि घाटी में कमल खिल गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव में पार्टी को मिली जीत लोकतंत्र और आशा की जीत है। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के भविष्य की सोच की जीत है। गुपकार गठबंधन पर हमला बोलते हुए रविशंकर ने कहा, गुपकार कमजोर दलों को गठबंधन है। उन्होंने कहा, डीडीसी चुनाव में भाजपा को चार लाख, 87 हजार, 364 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि घाटी में कमल खिल गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गुपकार गैंग नहीं दे पाया मोदी जी को चुनौती: अनुराग ठाकुर
वहीं, जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि डीडीसी चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 51 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। जो पिछले चुनावों की तुलना में बहुत अच्छी थी। गुपकार गैंग में बहुत से दल इकट्ठा होकर भी भाजपा और मोदी जी को चुनौती नहीं दे पाए। भाजपा को जम्मू कश्मीर में 74 सीटें मिलीं जोकि सबसे ज्यादा है। 

ठाकुर ने कहा, भाजपा का वोट शेयर 38.74 फीसदी है और गुपकार गैंग का कुल वोट शेयर 32.96 फीसदी  है। भाजपा को कुल 4,87,364 वोट मिले और एनसी, पीडीपी तथा कांग्रेस का कुल वोट मिलाकर 4,77,000 है, जो भाजपा के वोट से काफी कम है। 

डीडीसी चुनाव में भाजपा को श्रीनगर, बांदीपोरा और पुलवामा जैसे इलाकों में जीत मिली है, जहां घाटी की पार्टियों का वर्चस्व माना जाता है। वहीं, एनसीपी को इस चुनाव में 67 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। दूसरी तरफ, पीडीपी केवल 27 सीटें ही जीत पाई है। 


यह भी पढ़ें: फारूक बोले- उनको याद रहे कि मैं शेर-ए-कश्मीर का बेटा हूं, उमर ने भी भाजपा पर साधा निशाना

हालांकि, अगर कुल मिलाकर बात की जाए, तो जम्मू संभाग में भाजपा तो वहीं कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन ने परचम लहराया। भाजपा ने पहली बार घाटी में कमल खिलाया है। चुनाव में कांग्रेस का पहले से बेहतर प्रदर्शन रहा, जबकि नवगठित जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी भी खाता खोलने में सफल रही। बड़ी तादाद में निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। 

डीडीसी चुनाव की सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। डीडीसी चुनावों में भाजपा 74 सीटों के साथ सबसे आगे है। गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां को 67, पीडीपी को 27, अपनी पार्टी-12, पीपुल्स कांफ्रेंस-8, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। इसी प्रकार कांग्रेस-26, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में सफल रही। निर्दलियों ने 39 सीटों पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed