फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DCGI has granted permission for emergency use of drug 2 deoxy D glucose for covid moderate and severe patient

उम्मीद: 2-डीजी दवा के आपात इस्तेमाल को डीसीजीआई की मंजूरी, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 08 May 2021 02:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 08 May 2021 02:30 PM IST
सार

डीसीजीआई ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए 2-डीजी (2-deoxy-D-glucose) दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इससे कोरोना के मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
DCGI has granted permission for emergency use of drug 2 deoxy D glucose for covid moderate and severe patient
डीसीजीआई ने कोरोना के इलाज के लिए दी मंजूरी - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते खतरे और रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाजारी को देखते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 2-डीजी दवा (2-deoxy-D-glucose) के चिकित्सीय अनुप्रयोग के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे कोरोना के मरीजों को हल्की राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मध्यम से गंभीर लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। डीआरडीओ ने कहा कि एक सामान्य अणु और ग्लूकोज का एनालॉग होने की वजह से यह आसानी से उत्पादित और उपलब्ध कराया जा सकता है। इस दवा को डीआरडीओ लैब इंस्टीट्यूट और डॉक्टर रेड्डी लैब ने मिलकर बनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दवा के ट्रायल परीक्षण बताते हैं कि दवा में अणु अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी करने में मदद करता है और ऑक्सीजन निर्भरता को कम करता है। 2-डीजी दवा के ज्यादा उपयोग से आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव देखी गई है। डीआरडीओ ने इस बात की जानकारी दी। यह दवा पाउडर के रूप में आती है और इस पानी के साथ या पानी में घोलकर लिया जा सकता है। यह दवा वायरस संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाती है और वायरस के विकास को रोकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed