{"_id":"59c62e314f1c1b8f688b6250","slug":"dawood-is-not-sick-kaskar-new-disclosure-his-wife-rizwana-and-mehjabeen-met-last-year-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
iqbal kaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने मुंबई पुलिस की गिरफ्त में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पिछले साल दाऊद की पत्नी मेहजबीन और उसकी पत्नी रिजवाना दुबई में मिलीं थीं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कासकर ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी पासपोर्ट से दुबई गई थी लेकिन उस पासपोर्ट में उसका नाम क्या था यह उसे याद नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसने भाभी से आखिरी बार रिजवाना के फोन से ही बात की थी। रिजवाना अपने चार बच्चों के साथ दुबई में ही रहती है। दाऊद ने फोन टैपिंग के डर से मुंबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों तक को फोन करना छोड़ दिया था।
कासकर ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि इंडिया का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम बीमार है। बता दें कि इस पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि दाऊद वापस भारत आना चाहता है, और वह कई बीमारियों से ग्रसित है।
विज्ञापन
पढ़ें: इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा- एक साल पहले दाऊद की पत्नी आई थी भारत
बृहस्पतिवार को एमएनएस मुखिया राज ठाकरे ने कहा था कि भाजपा दाऊद के साथ कुछ समझौते कर रही है और वह बीमार है। कासकर ने पुलिस से पहले की गई पूछताछ में कहा था कि दाऊद अभी पाकिस्तान मे हैं और उसके वहां चार-पांच पते हैं। उसने यह भी बताया था कि दाऊद सुरक्षा के साथ बिना परेशानी के साथ घूमता है।