फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से बचाई गई 'भारत की बेटी' उज्मा अहमद ने खोला पार्लर, शुरू की नई पारी

Thu, 11 Apr 2019 10:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Daughter of india which was rescued from Pakistan makes fresh start by opening parlour
उज्मा अहमद (फाइल फोटो)

उज्मा अहमद को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की बेटी बताया था। वह जब 27 साल की थी तब उनका अपहरण करके, नशे की गोलियां खिलाकर और बंदूक की नोंक पर पाकिस्तान के बुनेर गांव में ताहिर अली से जबरन निकाह करवा दिया गया था। वह खैबर पख्तूख्वां के दूरस्थ क्षेत्र में कैदियों की तरह जिंदगी जी रही थीं। 

Daughter of india which was rescued from Pakistan makes fresh start by opening parlour
उज्मा अहमद (फाइल फोटो)
वह किसी तरह से पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग पहुंचने में सफल रहीं और उन्हें 2017 में भारत वापस लाया गया। दो साल वह सदमे से बाहर निकलने की कोशिश करती रहीं। अब उन्होंने अपने दर्द को पीछे छोड़ते हुए अपना ब्यूटी पार्लर खोला है। उन्होंने पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में अपनी छोटी बेटी फलक के नाम पर पार्लर खोला है।
Daughter of india which was rescued from Pakistan makes fresh start by opening parlour
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
इस पार्लर का बुधवार को उद्घाटन हुआ। उनके स्टाफ में दो महिलाएं हैं जो खुद शारीरिक हिंसा का शिकार रही हैं। उन्होंने कहा, 'यह छोटा लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण कदम है। हर दिन अपनी अतीत की चोटों के साथ बिताने की वजह से मेरी जिंदगी तकलीफदेह हो गई थी। मुझे अपनी बेटियों के लिए आगे बढ़ना ही था। अब मैं वापस मुड़कर नहीं देखूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter of india which was rescued from Pakistan makes fresh start by opening parlour
उज्मा अहमद (फाइल फोटो)
उज्मा की जिंदगी उस समय नर्क बन गई थी जब उन्हें मलेशिया में पाकिस्तान के नागरिक ताहिर अली से प्यार हुआ और वह उसके साथ उसके गांव बुनेर चली गईं। बता दें कि भारत आने पर उज्मा ने पाकिस्तान को मौत का कुआं करार दिया था। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान जाना आसान है, लेकिन वहां से वापस लौटना बेहद कठिन है।
विज्ञापन
Daughter of india which was rescued from Pakistan makes fresh start by opening parlour
sushma swaraj, uzma ahmed - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया था कि यदि मैं वहां कुछ दिन और रहती तो मुझे मार दिया जाता या बेच दिया जाता। धोखे से निकाह के बाद बुनेर ले जाया गया। वहां कई लड़कियां हैं, जो पता नहीं कहां कहां से लाई गई हैं। बुनेर के ज्यादातर मर्द मलेशिया में रहते हैं। वे वहां रहकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उन्हें बुनेर ले आते हैं। बुनेर बेहद खतरनाक इलाका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed