{"_id":"5b696ca24f1c1b75568b5bb4","slug":"data-theft-issue-raised-in-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठा एटीएम कार्ड से डाटा चोरी कर ग्राहकों के खातों से चोरी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में उठा एटीएम कार्ड से डाटा चोरी कर ग्राहकों के खातों से चोरी का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Aug 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कई जगहों पर एटीएम में स्किमर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कर एटीएम कार्ड से डाटा चोरी करके लोगों का पैसा लूटने का मामला आज लोकसभा में उठा और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गयी।
विज्ञापन
शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और जयपुर आदि शहरों में बैंकों की एटीएम मशीनों में स्किमर जैसे उपकरणों का उपयोग करके ग्राहकों का डाटा चोरी करने और फिर क्लोनिंग के माध्यम से उनके खातों से रुपये लूटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके पीछे रोमानिया और नाइजीरिया के लोगों का हाथ होने की बात भी आ रही है। बंदोपाध्याय ने मांग की कि केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता की बैंकों में रखी गाढ़ी कमाई ऐसे ही नहीं लुट जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी इस विषय को उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एटीएम से इस तरह रुपये चोरी के कई मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों की जिम्मेदारी है कि एटीएम पूरी तरह सुरक्षित हों और ग्राहकों का धन भी महफूज रहे।