{"_id":"670742d492f6cda0870438d4","slug":"data-theft-claim-of-3-1-crore-customers-of-star-health-hackers-created-website-to-sell-data-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: स्टार हेल्थ के 3.1 करोड़ ग्राहकों का डाटा चुराने का दावा; हैकर्स ने डाटा बेचने के लिए बनाई वेबसाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुस्साहस: स्टार हेल्थ के 3.1 करोड़ ग्राहकों का डाटा चुराने का दावा; हैकर्स ने डाटा बेचने के लिए बनाई वेबसाइट
Thu, 10 Oct 2024 08:28 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:28 AM IST
सार
लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन अपराध चिंता का कारण है। ताजा घटनाक्रम में स्टार हेल्थ के 3.1 करोड़ ग्राहकों का डाटा चुराने का दावा किया गया है। हैकर्स ने 1.25 करोड़ में डाटा बेचने के लिए वेबसाइट भी बनाई है।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
विस्तार
देश में चिकित्सा बीमा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस इंडिया के 3.1 करोड़ ग्राहकों का डाटा चुराने का दावा किया गया है। बुधवार को एक्सईएनजेडईएन नाम से एक वेबसाइट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि कंपनी के ग्राहकों का यह डाटा 1.25 करोड़ में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह दावा ऐसे समय किया गया है जबकि दो सप्ताह पहले ही स्टार हेल्थ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और अज्ञात हैकर पर डाटा चोरी का मुकदमा दायर कराया गया था।
वेबसाइट ने दावा किया है कि उसके पास 3,12,16,953 ग्राहकों के डाटा हैं। इसमें ग्राहकों के नाम, पैन का ब्योरा, फोन नंबर, टैक्स का विवरण, पहचान पत्र, मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट, आवासीय पता और अन्य निजी व संवेदनशील जानकारी शामिल हैं। वेबसाइट पर हैकर ने कहा है कि वह स्टार हेल्थ इंडिया के सभी ग्राहकों और बीमा दावों से जुड़े संवेदनशील डाटा को लीक कर रहा है।
500 ग्राहकों के सैंपल डाटा डाला
हैकर ने स्टार हेल्थ के एक बड़े अधिकारी पर सारा डाटा बेचने का आरोप लगाया है। उसने स्टार हेल्थ के कथित अधिकारी के साथ चैट और ईमेल भी दिखाए हैं। हैकर ने एक लाख डाटा को 10,000 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये में बेचने की पेशकश की है। साथ ही भरोसा बढ़ाने के लिए वेबसाइट पर लगभग 500 ग्राहकों के सैंपल डाटा दिए हैं।
विज्ञापन
कंपनी डाटा लीक की बात स्वीकारी...
स्टार हेल्थ ने डाटा लीक होने की बात मानी है, लेकिन इसकी गंभीरता को कम बताया है। स्टार इंडिया इंश्योरेंस ने कहा है कि साइबर अटैक में उसके कुछ डाटा अनधिकृत हाथों में पहुंच गए हैं।