फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darjeeling bom blast none injured police tightens security

दार्जिलिंग में बम धमाका, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

Sun, 20 Aug 2017 05:33 AM IST
दार्जिलिंग, ब्यूरो
दार्जिलिंग, ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
Darjeeling bom blast none injured police tightens security
Darjeeling

दार्जिलिंग में शनिवार तड़के एक ताकतवर बम विस्फोट हुआ। सुबह का समय होने की वजह से इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।  बीते जून में अलग राज्य की मांग में पर्वतीय क्षेत्र में बेमियादी बंद शुरू होने के बाद इलाके में बम विस्फोट की यह पहली घटना है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विस्फोट तड़के होने की वजह से किसी को कोई चोट तो नहीं आई। लेकिन इससे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने चौकबाजार इलाके में इस विस्फोट के पीछे गोरखालैंड समर्थकों का हाथ होने का संदेह जताया है। गोरखा मोर्चा की अपील पर इलाके में जारी बेमियादी बंद का शनिवार को 66वां दिन था।
विज्ञापन


दार्जिलिंग रेंज के आईजी मनोज वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले बिजनबाड़ी इलाके में एक बिजली संयंत्र से बड़े पैमाने पर विस्फोटकों की चोरी होने की खबर मिली थी। उन्होंने इस विस्फोट में उसी विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को इस घटना में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का हाथ होने का संदेह है।  दूसरी ओर, गोरखा मोर्चा नेतृत्व ने अब तक इस विस्फोट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed