फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DAP chief Ghulam Nabi Azad said Kolkata among cleanest cities credit goes to CM Mamata Banerjee

World Unani Day 2023: गुलाम नबी आजाद बोले- कोलकाता देश के सबसे स्वच्छ शहरों में, सीएम ममता को जाता है श्रेय

Sun, 12 Feb 2023 02:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 02:35 AM IST
सार

गुलाम नबी आजाद विश्व यूनानी दिवस पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता गए थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कोलकाता को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक बनाने के लिए मैं ममता बनर्जी को बधाई देना चाहता हूं।

विज्ञापन
DAP chief Ghulam Nabi Azad said Kolkata among cleanest cities credit goes to CM Mamata Banerjee
गुलाम नबी आजाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि कोलकाता देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद विश्व यूनानी दिवस पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता गए थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कोलकाता को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक बनाने के लिए मैं ममता बनर्जी को बधाई देना चाहता हूं। मैं पिछले 45 वर्षों से कोलकाता आ रहा हूं जब मैं कांग्रेस यूथ के साथ था। उस समय कलकत्ता सबसे गंदे शहरों में से एक था। आज यह बदल गया है और इसका श्रेय ममता बनर्जी, नगर निगम और नगरसेवकों को जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोलकाता में देश में सबसे अच्छा स्वास्थ्य ढांचा है। मुझे लगता है कि कोलकाता में भारत में सबसे अनुशासित यातायात व्यवस्था है। इसके लिए भी श्रेय मुख्यमंत्री और यातायात पुलिस को जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed