Maharashtra: शिवसेना ने तेज की चुनाव की तैयारी, दानवे बोले- नवरात्र में जारी हो सकती उम्मीदवारों की पहली सूची
अंबादास दानवे ने कहा कि एक बार महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना (उद्धव), एनसीपी (शरद) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल हो जाए। उसके बाद उनकी पार्टी पहली सूची की घोषणा करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची पर काम शुरू कर दिया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव) के उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्र के दौरान जारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमने 2019 में 60 सीटें जीतीं थीं। हम उससे आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि एक बार महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना (उद्धव), एनसीपी (शरद) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल हो जाए। उसके बाद उनकी पार्टी पहली सूची की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि वास्तव में हमें किसी को आधिकारिक तौर पर यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि हम चुनाव लड़ेंगे। यह समझने का सवाल है। हमारे कई नेताओं ने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
शिवसेना (उद्धव) के नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्रपति संभाजीनगर मे कहा था कि भाजपा मराठवाड़ा क्षेत्र की 46 में से 30 सीटें जीतेगी। मुझे यकीन नहीं है कि वे मराठवाड़ा में 30 सीटों पर भी चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि वे अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को अपने खेमे में शामिल होने के लिए मनाएं, लेकिन उनके सदस्य हमारी तरफ आ रहे हैं। हाल ही में वैजापुर की पूरी भाजपा इकाई हमारे साथ शामिल हुई। यहां तक कि भाजपा की छत्रपति संभाजीनगर (पश्चिम) इकाई के लोग भी हमारे साथ शामिल हो गए हैं।
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना बंट गई थी। पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिह्न धनुष और तीर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के पास जा रहा है। शिवसेना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भागीदार है। इसमें भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.