फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama condemned Pune Bhima Koregaon violence said world needs ancient Indian knowledge

दलाई लामा ने की पुणे हिंसा की निंदा, बोले- दुनिया को भारतीय ज्ञान की जरूरत

Wed, 10 Jan 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 10 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama condemned Pune Bhima Koregaon violence said world needs ancient Indian knowledge
आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा - फोटो : PTI
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को पुणे के भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


पुणे में मीडिया से बात करते हुए दलाई लामा ने कहा, 'धर्म व्यक्तिगत मसला होता है। हम हिंदू हैं या हम मुस्लिम हैं, इस तरह से हमें ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए। यह सही नहीं है। गुस्से का क्या मोल? गुस्सा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। अधिक करुणामय मन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। 
विज्ञापन


पुणे के नजदीक एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव युद्ध के 200 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए भारतीयों का आह्वान किया है। 

उन्होंने कहा, 'भारत में अपार क्षमता है। आधुनिकता और प्राचीन भारतीय ज्ञान का मिश्रण, यही वो चीज है जिसकी दुनिया को वास्तव में जरूरत है। मेरी सारी व्याख्या भारत से ली गई हैं। भारतीयों को इस ज्ञान पर अधिक ध्यान देना चाहिए और जोर देकर इन चीजों को पुनर्जीवित करना चाहिए।' 


इससे पहले भी दलाई लामा कह चुके हैं कि भारत प्राचीन ज्ञान की 'अनदेखी' कर रहा है और पश्चिमी सभ्यता का रूख कर रहा है। 

यूपी में एक जनसभा में उन्होंने कहा था, 'आधुनिक भारतीय प्राचीन विचारों की अनदेखी कर रहे हैं। आधुनिक भारत पाश्चात्य संस्कृति में रचता-बसता जा रहा है। आपको प्राचीन भारत के ज्ञान पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आधुनिक भारतीय को अपने ज्ञान को नहीं भूलना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed