फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   D company makes hitlist of bjp and rss leaders, wants to spread communal tension in india

संघ नेताओं पर हमला कर तनाव फैलाना चाहता था दाऊद इब्राहिम, बना रखी थी हिटलिस्ट

Fri, 06 May 2016 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
D company makes hitlist of bjp and rss leaders, wants to spread communal tension in india
- फोटो : Getty

दाऊद इब्राहिम भारत में धार्मिक नेताओं, चर्चों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं पर हमला कर सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता था। ऐसा दावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो डी-कंपनी के 10 सदस्यों को देश में मोदी सरकार बनने बाद तनाव पैदा करने और संघ नेताओं पर हमला करने का काम दिया गया था। एजेंसी शनिवार को इन 10 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन


डी कंपनी के शूटरों ने साजिश के तहत 2 नवंबर 2015 को गुजरात में दो दक्षिणपंथी नेताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े शूटर्स का दावा था कि इन हत्याओं को उन्होंने 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन की फांसी के बदले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि इन हत्याओं के मास्टरमाइंड डी कंपनी के दो सदस्य जावेद चिकना और जाहिद मियां उर्फ 'जाओ' थे। उनकी योजना थी कि वे अन्य धार्मिक नेताओं और चर्चों पर हमला करें ताकि देश की स्थित तनावपूर्ण हो सके। इन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और संघ के नेताओं की एक हिटलिस्ट भी बनाई थी।

चार्जशीट से दाऊद को बाहर रखेगी एनआईए

D company makes hitlist of bjp and rss leaders, wants to spread communal tension in india
बता दें कि हाल ही में पाक में रह रहे चिकना को पकड़ने और भारत में लाने के लिए एनआईए ने इंटरपोल से मदद की दरकार की थी। इसके साथ ही भारत की ओर से पाक, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दुबई और अमेरिका को न्यायिक प्रार्थना भी भेजी गई थी।

एनआईए ने अपनी सूची में जिन 10 लोगों का नाम शामिल किया है उसमें से 7 बीते साल पकड़ गए हैं, जिसमें निसान अहमद,अब्दुल सामद, आबिद पटेल, मोहम्मद अल्ताफ, हाजी पटेल, युनुस शेख और मोहसिन खान का नाम है।

आबिद के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वो जावेद चिकना का भाई है जिसे गुजरात में की गई दो हत्याओं के लिए 50 लाख रुपए दिए गए थे। हालांकि एनआईए अपनी चार्जशीट से दाऊद को बाहर रखेगी लेकिन यदि उसके खिलाफ कोई सबूत पाया गया तो एजेंसी पूरक आरोपरत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed