फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone dana in bay of bengal odisha on high alert ndrf sdrf deployed school college closed heavy rain wind

Cyclone: चक्रवाती तूफान दाना को लेकर अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में मचा सकता है तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

Tue, 22 Oct 2024 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 22 Oct 2024 09:08 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान दाना के असर से ओडिशा में आज और कल भारी बारिश होने और आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके असर से 100-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

विज्ञापन
cyclone dana in bay of bengal odisha on high alert ndrf sdrf deployed school college closed heavy rain wind
चक्रवाती तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का क्षेत्र गुरुवार को चक्रवाती तूफान में बदलकर ओडिशा के तट से टकरा सकता है। ये चक्रवाती तूफान राज्य में तबाही मचा सकता है। ऐसे में सरकार ने तूफान प्रभावित संभावित जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। तूफान के असर से ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी चल सकती है। 
विज्ञापन


गंभीर श्रेणी का है चक्रवाती तूफान दाना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना, जो चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो रहा है। 23 अक्तूबर को इसके ओडिशा के उत्तरी तट से टकराने की आशंका है। चक्रवाती तूफान दाना के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से 24 अक्टूबर की सुबह तक इसके ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की बहुत संभावना है। बयान में कहा गया, 'उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, इसके 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा जिसकी हवा की गति 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।' इसमें कहा गया है कि पारादीप और हल्दिया बंदरगाहों को बदलती स्थिति के बारे में नियमित अलर्ट और सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा के गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने इन जिलों में 23-25 अक्तूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात 'दाना' से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों पर समीक्षा बैठक के बाद कहा, 'यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई जनहानि न हो। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के बाद 100% निकासी की जाएगी। एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा की टीमों को तैयार रखा गया है। सरकार स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। चक्रवात आश्रयों को सभी बुनियादी ज़रूरतों और आवश्यक वस्तुओं से लैस किया जाएगा। बिजली और पानी की आपूर्ति और टेलीफोन और सड़क संचार की जल्द बहाली के लिए भी चर्चा की गई। अस्पतालों को निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित विभाग पहले से ही आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या अधिक कीमत वसूलने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।'


बंगाल में भी दिखेगा तूफान का असर
एनडीआरएफ ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में 14 टीम और ओडिशा में 11 टीम को तैनाती के लिए तैयार रखा है। तूफान के गुरुवार को पुरी और सागर द्वीप के बीच टकराने की संभावना है। राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन को बताया गया कि सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के अतिरिक्त बचाव एवं राहत दलों के साथ-साथ नौकाओं और विमानों को भी तैयार रखा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed