{"_id":"6adfe760917d5f60290d14d5","slug":"cyberattacks-on-indian-small-businesses-rise-52-in-first-half-of-2026-kaspersky-report-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे कारोबारों पर साइबर हमलों में 52% का उछाल: छह महीने में 4.52 लाख मामले, हर दिन 20650 बार सेंधमारी की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छोटे कारोबारों पर साइबर हमलों में 52% का उछाल: छह महीने में 4.52 लाख मामले, हर दिन 20650 बार सेंधमारी की कोशिश
सार
भारत के छोटे और मध्यम कारोबारों पर छह महीने में 4.52 लाख बैकडोर हमले दर्ज हुए, जबकि कुल हमले की कोशिशें 37.38 लाख तक पहुंच गईं। डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में कारोबारी अपने कंप्यूटर और ग्राहकों की जानकारी को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? जानिए तरीका...
विज्ञापन
साइबर हमले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
देश के छोटे और मध्यम कारोबारों पर साइबर हमले के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्की के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच ऐसे 4.52 लाख मामले दर्ज किए गए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी ज्यादा है। ऐसे हमलों को बैकडोर कहा जाता है। इसके जरिये अरपराधी कारोबार की जानकारी चुराने, जरूरी फाइलों तक पहुंचने या कंप्यूटर में नुकसान पहुंचाने वाले प्रोग्राम डालने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
कैस्परस्की के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच भारत के छोटे और मध्यम कारोबारों के कंप्यूटरों पर 37.38 लाख बार साइबर हमले की कोशिश हुई यानी औसतन हर दिन करीब 20,650 कोशिशें।
विज्ञापन
कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें
कंप्यूटर को रिमोट से ऑपरेट करने की सुविधा बंद रखें। इसका इस्तेमाल जरूरी हो तो उसे सीधे इंटरनेट से न जोड़ें और अतिरिक्त पहचान जांच की व्यवस्था रखें। कंप्यूटर और दूसरे सॉफ्टवेयर को समय पर अपडेट करें।
विज्ञापन
डाटा चोरी से कारोबार ठप होने का खतरा
18 देशों में किए गए सर्वे में 86% कारोबार संचालकों ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल में कम से कम एक साइबर हमले का सामना करना पड़ा। 22% कारोबारों को आर्थिक नुकसान हुआ। करीब हर पांच में से एक ने ग्राहकों की जानकारी चोरी होने या वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर बंद होने की बात कही। 16% कंपनियों ने बताया कि उनका कुछ डाटा हमेशा के लिए खो गया, जबकि 13% को कंपनी की संपत्तियों को ऐसा नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई नहीं हो सकी।