फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber Library open 24 hours demanding, fasting from 9 BHU student suspended.

साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने की मांग, अनशन कर रहे 9 छात्र BHU से निलंबित

Tue, 24 May 2016 05:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 May 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
Cyber Library open 24 hours demanding, fasting from 9 BHU student suspended.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनशन कर रहे नौ छात्रों को बीएचयू प्रशासन ने दो शिक्षा सत्रों के लिए निलंबित कर दिया। इस बारे में सोमवार देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों को वर्तमान और आगामी (2016-17) शिक्षा सत्र से निलंबित करने के साथ ही उनसे छात्रावास और दी जा रहीं अन्य सारी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी।
विज्ञापन


अनशन स्थल पहुंची प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्रों को निलंबन नोटिस देने की कोशिश की मगर छात्रों ने अनशन जारी रखने के एलान के साथ ही नोटिस लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिन छात्रों को निलंबित किया है, उनमें आंदोलन की अगुवाई कर रहे एनएसयूआई से जुड़े शोध छात्र विकास सिंह, प्रियेश पांडेय, अनुपम कुमार, दीपक सिंह, शांतनु सिंह, रौशन पांडेय, गौरव पुरोहित, आकाश पांडेय और डीएवी के छात्र अविनाश ओझा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान और आगामी शिक्षा सत्र में नहीं रह सकेंगे छात्रावास में

Cyber Library open 24 hours demanding, fasting from 9 BHU student suspended.
इन छात्रों को वर्तमान व आगामी शैक्षणिक सत्र 2016-17 की समस्त शैक्षणिक सुविधाओं के साथ परीक्षा व छात्रावास सुविधा से निलंबित कर दिया गया है। आंदोलित छात्रों की मांगों पर विचार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित की गई कमेटी ने पाया कि उनकी मांग विश्वविद्यालय के नियमों के प्रतिकूल है। छात्रों से बीते 19 मई को अनशन समाप्त करने की अपील भी की गई थी लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

इससे पहले सोमवार को दिन में अनशनकारी छात्र गांधीगीरी करते हुए कुलपति को फलों से भरी टोकरी भेंट करने उनके आवास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो छात्र फलों की टोकरी बाहर रख कर लौट गए। इस बीच दोपहर में मेडिकल टीम छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल छात्रों के स्वास्थ्य में खास गिरावट नहीं आई है।

उधर, शाम को बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमरदीप का अनशन कुलपति आवास पर उसके अभिभावकों के दबाव में तुड़वा दिया गया है। दूसरी ओर, अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में आइसा ने सिंह द्वार पर कुलपति का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में आइसा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरिता पटेल, सागर गुप्ता, कमलेश, जितेंद्र, रवि, प्रज्ञा, मुमताज, नागेंद्र, अखिलेश, पार्वती आदि शामिल थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed