फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber fraud from BJP MP Raju Bista, 10 lakh cheated from company's account

भाजपा सांसद से साइबर ठगी: कंपनी के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, वाट्सएप की फोटो ने झांसे में फंसाया   

Thu, 12 May 2022 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 May 2022 10:59 AM IST
सार

सूर्या कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास किसी अंजान नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। इस वाट्सएप अकाउंट पर राजू बिस्ता की फोटो लगी हुई थी। 

विज्ञापन
Cyber fraud from BJP MP Raju Bista, 10 lakh cheated from company's account
भाजपा सांसद राजू बिस्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सांसद राजू बिस्ता से साइबर धोखाधड़ी का मामला समाने आया है। सांसद का नाम लेकर साइबर ठगों ने उनकी कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड के खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए। सूर्या कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास किसी अंजान नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। राजू बिस्ता पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से सांसद हैं। इसके अलावा वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। 

विज्ञापन


एक फोटो ने किया खेल
कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास जिस नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे मांगे गए, उस नंबर के वाट्सएप अकांउट पर राजू बिस्ता की फोटो लगाई गई थी। ऐसे में उन्हें लगा कि पैसे राजू बिस्ता ही मांग रहे हैं और उन्होंने 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा ऐसा ही एक कॉल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को भी आया था। उसमें सांसद के पीए के नाम पर पैसों क मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed