{"_id":"61e4c098b8ae747cda14e261","slug":"cyber-crime-hackers-stole-54-lakh-e-mail-addresses-and-phone-numbers-of-customers-700-gb-data-made-public-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: ग्राहकों के 54 लाख ई-मेल पते, फोन नंबर हैकरों ने चुराए, 700 जीबी डाटा ऑनलाइन सार्वजनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साइबर क्राइम: ग्राहकों के 54 लाख ई-मेल पते, फोन नंबर हैकरों ने चुराए, 700 जीबी डाटा ऑनलाइन सार्वजनिक
Mon, 17 Jan 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:34 AM IST
सार
यह साइबर चोरी कंपनी के ई-कॉमर्स डाटा बेस में की गई, जिसमें कंपनी के ग्राहकों और कर्मचारियों के फोन नंबर व अकाउंट से लेकर वेतन व अन्य निजी जानकारियां स्टोर थीं।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
विस्तार
आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरआएल) के पोर्टल से हैकरों ने ग्राहकों व कर्मचारियों के 54 लाख ई-मेल पते व फोन नंबर सहित 700 जीबी का डाटा चुरा लिया। इसे बाद में ऑनलाइन सार्वजनिक भी कर दिया गया। चोरी हुए डाटाबेस में लाखों यूजर्स के पते, जन्म तिथि, ऑर्डर हिस्ट्री, क्रेडिट कार्ड का विवरण, क्रिप्टेड पासवर्ड भी थे। कर्मचारियों की वेतन, धर्म, वैवाहिक स्थिति की जानकारियां भी चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
यह साइबर चोरी कंपनी के ई-कॉमर्स डाटा बेस में की गई, जिसमें कंपनी के ग्राहकों और कर्मचारियों के फोन नंबर व अकाउंट से लेकर वेतन व अन्य निजी जानकारियां स्टोर थीं। डाटा चुराने का आरोप शाइनीहंटर्स नामक किसी हैकर ग्रुप पर लगा है।
विज्ञापन
एबीएफआरआएल वित्त वर्ष 2021 में 5181.4 करोड़ रुपये की आंकी गई फैशन आधारित कंपनी मानी जाती है और कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद रिटेल सेक्टर में मुहैया करवाती है। इसके पास 3,264 स्टोर व 26,841 मल्टीब्रांड आउटलेट का नेटवर्क है। कंपनी ने दावा किया है कि इस घटना से कारोबारी नुकसान या कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा। साथ ही कंपनी ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अब सुरक्षा के लिए ग्राहकों के पासवर्ड रीसेट कर रही
कंपनी के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फॉरेंसिक सुरक्षा विशेषज्ञों से जांच करवाई जा रही। कंपनी ने सभी ग्राहकों के पासवर्ड रीसेट किए हैं। कर्मचारी और ग्राहकों की सूचनाओं को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए ओटीपी प्रामाणीकरण भी कर रही है।