{"_id":"5d6282e88ebc3e01451bfdeb","slug":"cvc-set-up-committee-to-investigate-bank-fraud-of-over-rs-50-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीसी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की जांच के लिए समिति का गठन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीवीसी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की जांच के लिए समिति का गठन किया
Sun, 25 Aug 2019 07:50 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 25 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की जांच एवं कार्रवाई के विषय में सिफारिश के लिए पूर्व सतर्कता आयुक्त टी एम भसीन की अगुवाई में बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित सलाहकार बोर्ड (एबीबीएफ) का गठन किया है।
विज्ञापन
पूर्व के स्वरूप में इस समिति को बैंक, वाणिज्यिक और वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित सलाहकार बोर्ड कहा जाता था। सीवीसी ने एक आदेश में कहा है कि आरबीआई के परामर्श से गठित एबीबीएफ धोखाधड़ी के सभी बड़े मामलों की प्राथमिक स्तर पर जांच करेगा।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि चार सदस्यीय बोर्ड सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी में महाप्रबंधक और ऊपर के स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता वाले मामलों की जांच करेगा। उसने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले को बोर्ड को भेजेंगे। बोर्ड की सिफारिश या सुझाव के बाद संबंधित बैंक मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
इसमें पूर्व शहरी विकास सचिव मधुसूदन प्रसाद, सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक डी के पाठक और आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुरेश एन पटेल को सदस्य बनाया गया है।