फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Culprits should be hanged to death says hyderabad inter caste marriege murder case victim

Hyderabad Murder Case: अंतरजातीय विवाह की वजह से युवक की हत्या! पत्नी बोलीं- दोषियों को फांसी दी जाए

Sat, 21 May 2022 11:43 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, हैदराबाद (तेलंगाना)
एएनआई, हैदराबाद (तेलंगाना) Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 May 2022 11:43 PM IST
सार

नीरज की पत्नी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हत्या के लिए उनके परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। सभी को सजा होनी चाहिए।

विज्ञापन
Culprits should be hanged to death says hyderabad inter caste marriege murder case victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक शख्स की सार्वजनिक रूप से चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने शनिवार को अपने पति नीरज के लिए न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। 

विज्ञापन


हत्या के लिए परिवार के लोग जिम्मेदार
इस मामले पर पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या अंतरजातीय शादी को लेकर हुई है। वहीं नीरज की पत्नी संजना ने बताया कि मैं दोषियों को फांसी की सजा की मांग करती हूं। यही मेरी मांग है। नीरज की पत्नी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हत्या के लिए उनके परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। वहीं शाहीनयथगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया था
पुलिस ने बताया कि मृतक नीरज को चार अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया था। वह इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे और इसके बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कथित हत्याकांड में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की जांच की जारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी व्यक्तियों के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। नीरज और संजना (उनकी पत्नी) ने अंतरजातीय विवाह किया था जो हमले के पीछे कारण हो सकता है। हमें उसके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता का संदेह है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। 


दूसरे धर्म में लड़की के शादी करने पर कर दी थी शख्स की हत्या
23 वर्षीय सुल्ताना उर्फ पल्लवी से नागराजू ने 31 जनवरी को शादी की थी। नागराजू दूसरे धर्म का था इसलिए सुल्ताना के परिवार वाले उससे नाराज थे। 4 मई बुधवार को हैदराबाद के सरूरनगर में नागराजू अपनी पत्नी सुल्ताना के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सुल्ताना के दो भाईयों ने चाकू और रॉड से नागराजू पर प्रहार किए। इस दौरान सुल्ताना दया की भीख मांगती रही, लेकिन वे नहीं माने और बीच सड़क पर नागराजू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed