फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cruel Hyderabad Wife gets Five men to rape husband woman friend over the affair

Hyderabad: पत्नी का खौफनाक कदम, पैसे देकर पांच लोगों से कराया पति की महिला साथी का दुष्कर्म

Tue, 31 May 2022 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 May 2022 11:40 AM IST
सार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला को अपने पति का दूसरी युवती के साथ अफेयर होने का शक था। शक इतना गहरा हो गया था कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Cruel Hyderabad Wife gets Five men to rape husband woman friend over the affair
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हमलोग खबर में अक्सर शक्की पति के बारे में पढ़ते हैं जो अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करता है। लेकिन इस बार हम शक्की पत्नी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने कि पति से अफेयर के शक में खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। मामला है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की जहां एक महिला को अपने पति का दूसरी युवती के साथ अफेयर होने का शक था। शक इतना गहरा हो गया था कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, गायत्री का पति श्रीकांत यूपीएससी की तैयारी के दौरान कोचिंग में छात्रा से मिला था। पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी। इसके बाद वह चार महीने तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही और जाने के लिए कहने पर इनकार कर रही थी। इसके बाद गायत्री को शक हो गया कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर चल रहा है। काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया। इसके बाद भी महिला का शक दूर नहीं हुआ क्योंकि उसे लगता था कि उसका पति अभी भी बाहर उस युवती से मिलता है। शक की आदत से परेशान महिला ने बाद में खौफनाक साजिश रच दी।
विज्ञापन


पैसे देकर पति के महिला दोस्त का करवाया दुष्कर्म
यह मामला हैदराबाद के साइबराबाद के गच्चीबौली का है। पति का दूसरे युवती के साथ अफेयर के शक में महिला ने बदले की भावना से पांच लोगों को पहले हायर किया फिर सभी को पैसे देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही पांच लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed