{"_id":"68123b69e381ef63c90635e0","slug":"crpf-si-commits-suicide-24-hours-before-retirement-served-the-force-for-41-years-10-months-and-29-days-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले सीआरपीएफ के एसआई ने की आत्महत्या, 41 साल 10 माह 29 दिन तक की बल की सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले सीआरपीएफ के एसआई ने की आत्महत्या, 41 साल 10 माह 29 दिन तक की बल की सेवा
Wed, 30 Apr 2025 08:33 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:33 PM IST
सार
29 अप्रैल को ग्रुप केंद्र के जीओ मैस में विजय कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय कुमार का जन्म 5 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने 1983 में बल ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
CRPF
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में एसआई (जीडी) विजय कुमार प्रसाद ने ड्यूटी पर अपनी रिटायरमेंट से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली है। विजय कुमार ने 41 साल 10 माह और 29 दिन तक बल की सेवा की है। उन्होंने मंगलवार को 59 साल, 11 महीने और 29 दिन की आयु में यह आत्मघाती कदम उठाया है। यह घटना सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर 'खटखटी' में हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, एसआई (जीडी) विजय कुमार प्रसाद को 30 अप्रैल को रिटायर होना था। एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल को ग्रुप केंद्र के जीओ मैस में विजय कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय कुमार का जन्म 5 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने 1983 में बल ज्वाइन किया था। चूंकि उन्होंने बहुत कम आयु में नौकरी ले ली थी, इसलिए उनका सेवाकाल भी लंबा रहा है। उन्होंने सीआरपीएफ में 41 साल 10 माह और 29 दिन तक नौकरी की।
विज्ञापन
एसआई विजय कुमार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के नेताजी पार्क सेकेंड लेन, के रहने वाले थे। आत्महत्या के दौरान कमरा अंदर से बंद था। वे अपने पीछे पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। इस मामले की एफआईआर पीएस खटखटी, कार्बी आंगलोंग में दर्ज कराई गई है। सीआरपीएफ ने इस मामले की कोर्ट आफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। विजय कुमार, बटालियन क्वार्टर मास्टर एसआई के चार्ज में था।
विज्ञापन