फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF opens two new Forward Operating Bases in Chhattisgarh to scale up anti Maoist operations news in Hindi

CRPF: नक्सल विरोधी अभियान बढ़ाने की तैयारी में सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ में शुरू किए दो नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस

Wed, 25 May 2022 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 May 2022 08:17 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दशकों से चले आ रहे माओवाद या नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए अधिकतम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) की स्थापना करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
CRPF opens two new Forward Operating Bases in Chhattisgarh to scale up anti Maoist operations news in Hindi
CRPF Soldiers - फोटो : ANI (File)

विस्तार

माओवादी विरोधी अभियानों को बढ़ाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ने गहरे जंगलों में नक्सल प्रभावित इलाके में दो नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस शुरू किए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


इन नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) से सीआरपीएफ को नक्सवाद से प्रभावित जंगल के इलाकों में और गहराई तक काम करने में मदद मिलेगी। इसके तहत इन इलाकों को सड़कों से जोड़ा जा सकेगा और केंद्र की अन्य लाभकारी योजनाओं को यहां तक पहुंचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


इन एफएबी का निर्माण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित एल्मागोंडा और पोटकपल्ली इलाकों में करीब तीन महीने पहले किया गया था।  सीआjपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को इनका दौरा किया था और ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा की थी। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के साहस की सराहना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित इलाकों में 25 एफओबी खोलने का लक्ष्य
सीआरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 के बाद से स्थापित किए गए इस तरह के शिविर प्रतिष्ठानों की संख्या 63 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ ने इस साल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 25 एफओबी खोलने का लक्ष्य तय किया है।


ये प्रतिष्ठान आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के लगभग चार दर्जन जिलों तक बल और केंद्रीय योजनाओं की पहुंच बढ़ाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकतम एफओबी स्थापित करने का कदम दशकों से चले आ रहे माओवाद के मुद्दे को समाप्त करने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed