{"_id":"6051efdd8ebc3e8ccb01f69d","slug":"criminal-cases-11-2-kg-gold-meet-independent-contestant-hari-nadar-from-tamilnadu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने से लदा प्रत्याशी: हवालात भी जा चुके हैं पांच किलो के गहने पहनकर नामांकन भरने वाले हरि नादर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोने से लदा प्रत्याशी: हवालात भी जा चुके हैं पांच किलो के गहने पहनकर नामांकन भरने वाले हरि नादर
Wed, 17 Mar 2021 05:51 PM IST
अंशुल तलमले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Mar 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
सोने से लदकर नामांकन भरने वाले उम्मीदवार नादर
- फोटो : ट्विटर
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीते दिनों सोने के पांच किलो आभूषण से लदकर नामांकन भरने वाले शिव नादर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। तिरुनेलवेली जिले के अलांगुलम विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी के लिए जब वह चुनाव आयोग के दफ्तर में पहुंचे तो लोग बिना पलक झपकाए देखते रह गए। वैसे गर्दन में सोने की कई भारी-भरकम चेन पहनने वाले हरि नादर का यह कोई पहला चुनाव भी नहीं है, इससे पहले वह 2019 में नानगुनेरी उपचुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। जहां वह 23 उम्मीदवारों के बीच 4243 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
महिला वकील के घर में की थी तोड़फोड़
बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे हरि नादर ने अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास कुल 11.2 किलोग्राम सोना है, जिनमें 4.73 करोड़ रुपए के गहने हैं। 38 वर्षीय नादर पर तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और चेन्नई में नौ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उपचुनाव में दी गई जानकारी के अनुसार 2019 में उन्हें रिवाल्वर रखने के लिए आर्म्स एक्ट के तहत पुदुकोट्टई ने गिरफ्तार किया था। नौ में से एक केस महिला वकील के घर में तोड़फोड़ करने के लिए दर्ज है।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप
करोड़पति नादर फिल्मों में पैसा भी लगाते हें। जुलाई 2020 में एक साउथ एक्ट्रेस ने उनपर मानसिक तनाव देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने तवान के चलते खुदकुशी की कोशिश भी की थी, हालांकि उन्हें बचा लिया गया था। पूरे घटनाक्रम से पहले विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज अपलोट किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश करूं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मुझे हरि नादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा अपमानित किया है। मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं। कुछ समय में मेरी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु में जयललिता की पार्टी सत्ता पर काबिज
तमिलनाडु में पिछले 10 सालों से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) का शासन है। यह खर्च के हिसाब से बेहद संवेदनशील है। यहां चुनावों के दौरान धनबल का दुरुपयोग आम बात है। राज्य की जनता ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को दोबारा गद्दी सौंपी थी। इस चुनाव में विधानसभा की कुल 234 सीटों में अन्नाद्रमुक को 135 पर विजय हासिल हुई थी जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) 88 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को आठ सीटें मिली थी जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका था। इस बार के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन हुआ है और उसका मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन से होगा।