फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime branch of Mumbai Police arrested Drug cartel accused Lalit Patil

Maharashtra: अस्पताल से फरार ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने चेन्नई से पकड़ा

Wed, 18 Oct 2023 02:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Oct 2023 02:43 PM IST
सार

इलाज के दौरान ही आरोपी ललित पाटील दो अक्तूबर को अस्पताल से फरार हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा था। विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक नेताओं पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Crime branch of Mumbai Police arrested Drug cartel accused Lalit Patil
Lalit Patil - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नामी ड्रग कार्टेल चलाने वाले फरार आरोपी ललित पाटील को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। दो अक्तूबर को ड्रग तस्कर ललित पाटील पुणे के ससून अस्पताल से फरार हो गया था। दरअसल वह ससून अस्पताल में पिछले नौ महीनों से अपना इलाज करवा रहा था और इलाज के दौरान ही वह अस्पताल से ड्रग रैकेट चला रहा था। 
विज्ञापन


अस्पताल से हुआ था फरार
इलाज के दौरान ही आरोपी ललित पाटील दो अक्तूबर को अस्पताल से फरार हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा था। विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक नेताओं पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इसके बाद ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। करीबन 15 दिनों तक फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। पुणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों भूषण पाटिल और ललित पाटिल के भाई अभिषेक बालकवड़े को गिरफ्तार किया। अदालत ने इन दोनों को 20 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
यह मामला साल 2020 के ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है। यह वही साल है जब पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी खुलासा हुआ था और तब से ही ललित पाटील जेल में था। न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पिछले महीने उसका ससून अस्पताल में इलाज चल रहा था और मौका पाकर वह इलाज के दौरान ही वहां से फरार हो गया। इसी महीने मुंबई पुलिस ने नासिक एक फैक्टरी में छापेमारी की, जिसमें ललित पाटिल के भाई के एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed