{"_id":"6190a5a9edc6d236cd478076","slug":"cpi-m-mp-hannan-mollah-commented-on-salman-khurshid-what-taliban-is-doing-in-other-states-rss-doing-same-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीपीएम सांसद बोले: तालिबान जो दूसरे देशों में कर रहा, वही आरएसएस भारत में कर रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब सीपीएम सांसद बोले: तालिबान जो दूसरे देशों में कर रहा, वही आरएसएस भारत में कर रहा
Sun, 14 Nov 2021 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:29 AM IST
सार
सीपीआई(एम) नेता ने कहा कि वह सलमान खुर्शीद पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन संघ भारत में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
हन्नान मोल्लाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बाद भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) से सांसद हन्नान मोल्लाह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का काम कर रहा है। हमले लगातार बढ़ रहे हैं। वे धर्मनिपेक्ष व्यवस्था बनाने में मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान जो दूसरे देशों में कर रहा है वही काम भारत में आरएसएस कर रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' काफी विवादों में है। खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से की है। उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। यह किताब सामने आने के बाद से ही माहौल गर्म है। कई जगह सलमान खुर्शीद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, तो वहीं किताब की बिक्री रोकने की भी मांग हो रही है।
विज्ञापन