फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI-M activities MV akash who faces two murder probe has many followers on facebook

केरल में सोशल मीडिया का 'हीरो' है दो राजनीतिक हत्याओं का आरोपी

Thu, 22 Feb 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Updated Thu, 22 Feb 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
 CPI-M activities MV akash who faces two murder probe has many followers on facebook

केरल में राजनीतिक हत्याएं और हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के आरोपी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासन और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ऐसी ही जानकारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्कसवादी (सीपआई एम) के एक कार्यकर्ता एमवी आकाश के बारे में मिली है, जिसे कांग्रेस के युवा नेता एसपी सुहेब की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


आकाश पर 2 मर्डर करने का आरोप है और उसे राज्य में हिंसा फैलाने की कई गतिविधियों में शामिल पाया गया है। आकाश की पकड़ राज्य में इस कदर मजबूत है कि उसके फेसबुक पर 52,00 फॉलोअर्स हैं और उसकी हर पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आकाश जैसे लोगों को पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि इन्हें पार्टी की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलता है। हाल ही में आकाश ने फेसबुक पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयान के साथ फोटो अपलोड की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीनों पहले जब आकाश साल 2016 के मर्डर की जांच का सामना कर रहा था, उस दौरान भी उसने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जारी रखा। इस पर पुलिस का कहना है कि इन कार्यकर्ताओं को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस के मुताबिक मीडिया में मुद्दा उठने के बाद राजनीतिक हत्याएं कम हो गई हों, लेकिन हमले थम नहीं रहे हैं। आरोपी पीड़ितों को अब बुरी तरह जख्मी करने का एजेंडा फॉलो कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed