फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Vaccination: Government clarifies that Co-WIN app is not for public

कोविड-19 टीकाकरण: सरकार ने साफ किया, जनता के लिए नहीं है को-विन एप

Mon, 01 Mar 2021 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 01 Mar 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Covid19 Vaccination: Government clarifies that Co-WIN app is not for public
भारत में सोमवार को शुरू हुआ टीकाकरण का दूसरा चरण - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को साफ किया है कि को-विन एप केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है। मंत्रालय ने कहा कि जो लोग कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट चाहते हैं उन्हें एप के स्थान पर को-विन वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए। बता दें कि देश में सोमवार के कोरोना वायरस टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


बता दें कि भारत में सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण के लिए पंजीकरण की शुरुआत हुई। वहीं, पंजीकरण कराने के दौरान कई समस्याएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेने लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।' स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि टीकाकरण के पंजीकरण के लिए लिए कोई को-विन एप नहीं है। ट्वीट में कहा गया कि प्ले स्टोर पर मौजूद एप केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है, जनता के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Trending Videos

वैक्सीन लगवाने के लिए कहां करें पंजीकरण

पात्र नागरिक को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन  का उपयोग करते हुए कहीं भी और कभी भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। नजदीकी केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराने का भी प्रावधान किया गया है। पात्र नागरिक अपनी पसंद का केंद्र और स्लॉट चुन सकते हैं।

जनता में टीकाकरण को लेकर कैसा उत्साह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार दोपहर एक बजे क को-विन पोर्टल पर 10 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके थे। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। आगे जानिए कि कोरोना वायरस टीकाकरण के दूसरे चरण में कौन-कौन टीका लगवाने के लिए पात्र है।

दूसरे चरण में कौन लगवा सकता है वैक्सीन

  • सभी नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 60 वर्ष या इससे अधिक होगी, वह पंजीकरण कराने के लिए पात्र हैं।
  • ऐसे लोग जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 45 से 59 वर्ष के बीच होगी और जो उल्लेखित 20 बीमारियों से ग्रस्त होंगे।

इस तरह करें को-विन वेबसाइट पर पंजीकरण

  • नागरिक को-विन पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
  • पंजीकरण के समय एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद अकाउंट बन जाएगा।
  • इस मोबाइल नंबर का उपयोग पर आप को-विन पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं। 
  • अकाउंट में लाभार्थी जोड़ने, जानकारी संपादित करने और अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा होगी।
  • नागरिक केवल उन लाभार्थियों को हटा सकता है जो उसके द्वारा जोड़े गए हैं। यदि किसी खाते में पंजीकृत चार लाभार्थियों में से एक को टीका लगाया जाता है, तो केवल तीन पंजीकरण रह जाएंगे।
  • टीकाकरण के समय तक पंजीकरण कराने वाला व्यक्ति सभी जानकारियां संपादित या डिलीट कर सकता है। 
  • एक बार टीका लग जाने के बाद व्यक्ति की जानकारियां लॉक हो जाएंगी और उन्हें संपादित नहीं किया जा सकेगा।
  • इसके बाद व्यक्ति को एक फोटो पहचान पत्र का चयन करना होगा और उसका नंबर उपलब्ध कराना होगा। 
  • हर लाभार्थी के लिए फोटो पहचान पत्र का नंबर अलग-अलग होना चाहिए। 
  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों का कर सकते हैं इस्तेमाल: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड या फोटो सहित पेंशन दस्तावेज।
  • अगर लाभार्थी की आयु 45 से 59 वर्ष के बीच होती है तो उससे पूछा जाएगा कि क्या उसे कोई गंभीर बीमारी है। 
  • अगर ऐसा होता है कि लाभार्थी से एक पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर से प्रमाणित सर्टिफिकेट लाने को कहा जाएगा।
  • सभी जानकारियां जमा करने के बाद पंजीकरण पूरा हो जाएगा और लाभार्थी के पंजीकृत नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन स्लिप या टोकन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed