फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19: The National Technical Advisory Committee of the Central Government will consider the booster dose of the vaccine today

कोविड-19 : टीके के बूस्टर डोज पर आज विचार करेगी केंद्र सरकार की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति

Mon, 06 Dec 2021 05:23 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 05:23 AM IST
सार

राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह आज भारत में टीकाकरण के लिए कोविड-19 टीके के बूस्टर डोज पर विचार करेगा। यह उस समय दिया जाता है, जब लगे कि व्यक्ति की रोग के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। हालांकि अब तक कोविड में बूस्टर डोज के फायदों को लेकर कोई वैज्ञानिक आधार या शोध सामने नहीं आए हैं।
 

विज्ञापन
Covid19: The National Technical Advisory Committee of the Central Government will consider the booster dose of the vaccine today
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 टीके के बूस्टर डोज पर भारत में टीकाकरण के लिए बना राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह आज विचार करेगा। बूस्टर डोज टीकों के नियमित डोज से अलग है। यह उस समय दिया जाता है, जब लगे कि व्यक्ति की रोग के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। हालांकि अब तक कोविड में बूस्टर डोज के फायदों को लेकर कोई वैज्ञानिक आधार या शोध सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक में 69 छात्र संक्रमित कर्नाटक के शिवमोग्गा व चिकमंगलूर जिलों में 69 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकमंगलूर के सीगोडु गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय आवासीय छात्रावास में 40 छात्र और शिक्षक पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन


कोरोना से देशभर में एक दिन में 2,796 की मौत
बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद एक दिन में मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए। देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 21 जुलाई को एक दिन में मौत के 3,998 मामले मिले थे। तब महाराष्ट्र ने आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था। इस बार मृत्यु के 2,796 मामलों में बिहार के 2,426 मामले जोड़े हैं, जिन्हें आंकड़ों में शामिल किया है।


हिमाचल में 100% टीकाकरण
हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसमें सभी वयस्कों का 100% टीकाकरण पूरा हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 100% पहला डोज पूरा करने वाला राज्य भी हिमाचल ही है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed