{"_id":"5f5305358ebc3e54e073fb94","slug":"covid19-pandemic-effect-election-commission-says-polling-stations-should-not-have-more-than-1500-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के मद्देनजर चुनाव आयोग का निर्देश, मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता न हों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी के मद्देनजर चुनाव आयोग का निर्देश, मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता न हों
Sat, 05 Sep 2020 08:55 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कोरोना काल' में इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव के साथ अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान सही समय पर किया जाएगा। आयोग बिहार चुनाव के साथ ही 65 सीटों पर उपचुनाव कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 29 नवंबर, 2020 से पहले पूरा हो जाएगा। उसी समय अन्य राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। बता दें कि, वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने बिहार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर विभिन्न राज्यों के चुनाव अधिकारियों से शुक्रवार को कहा कि 'यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदान केंद्रों पर 1,500 से अधिक मतदाता न हों।'
विज्ञापन
राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि 'कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, एहतियात बरतते हुए बिहार और कुछ अन्य चुनाव क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या एक हजार तक सीमित कर दी गई है, जहां आने वाले दिनों में उप चुनाव या चुनाव होने वाले हैं।'
वर्तमान में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा नहीं है और वह केंद्र के शासन के अधीन है।