फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19, New strategy,Micro Containment Zone to be built,home to home survey

कोरोना से जंगः नई रणनीति के तहत माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनेंगे, घर-घर होगी जांच

Sat, 02 May 2020 04:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 May 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
Covid19, New strategy,Micro Containment Zone to be built,home to home survey
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महामारी से निपटने के लिए सरकार की नई रणनीति के तहत रेड जोन जिलों में माइक्रो (छोटे) कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों की पहचान कम समय में बेहतर तरीके से करना है। ये जोन गलियों, मोहल्ले या सोसायटी में बनाए जाएंगे। इन इलाकों में चिकित्साकर्मियों की टीमें घर-घर सर्वे करेंगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय सवास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बताया, 733 जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। रेड और ऑरेंज जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। इन्हीं जिलों में अब छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में एक बफर जोन भी होगा। इसके दायरे में यह पूरा इलाका होगा। 
विज्ञापन


बफर जोन में भी आने वाले सभी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लखण ग्रस्त फ्लू रोगी और सांस के रोगियों की पहचान कर उनकी कोविड जांच कराई जाएगी। इन जोन में आईसीएमआर द्वारा पहले से तय प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों की कोरोना जांच भी हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब लड़ाई प्रसार की चेन को ब्लॉक करने की है। इसके लिए हर संभावित संक्रमित और उसके संपर्क में कौन-कौन आया, उन सभी का पता लगाने का अभियान छेड़ा जाएगा। संक्रमित मरीज किन-किन इलाकों में हैं, उसका विश्लेषण किया जाएगा।


इसकी पूरी कमान जिला प्रशासन के पास रहेगी। 21 दिन में अगर कोई नया केस नहीं आता है तो उसे ग्रीन जोन में तब्दील कर दिया जाएगा। ऐसे में अब कठोर मानदंड लागू करने के साथ स्पेशल टीमें भी तैनात की जाएंगी। यही टीमें घर-घर जाकर जांच करेंगी। चिकित्सीय प्रबंधन, जांच और सर्वे इत्यादि पर इन टीमों का फोकस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed