फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 new cases vaccination reliefs in Maharashtra Bharat Biotech Covaxin WHO all updates in Hindi

Covid-19: महाराष्ट्र में रेस्तरां-दुकानों को और राहत, 22 अक्तूबर से खुल सकेंगे मनोरंजन पार्क

Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को और राहतें देने का फैसला किया। प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, केरल में आज कोरोना के 6676 नए मामले सामने आए। पढ़िए कोरोना महामारी से संबंधित सभी प्रमुख अपडेट...

विज्ञापन
Covid19 new cases vaccination reliefs in Maharashtra Bharat Biotech Covaxin WHO all updates in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि इस बैठक में रेस्तरां और दुकानों के खुलने की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा 22 अक्तूबर से मनोरंजन पार्क को खोलने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 22 अक्तूबर से मनोरंजन पार्क खुल सकेंगे लेकिन उन्हें वाटर राइड संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि बैठक में बच्चों के लिए कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ठाकरे ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि बच्चों के टीकाकरण के लिए टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में रहें।
विज्ञापन


बीएमसी ने 22 अक्तूबर से सिनेमा हॉल, ड्रामा थिएटर फिर से खोलने की अनुमति दी
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सिनेमा हॉल, ड्रामा थिएटर और ऑडिटोरियम को 22 अक्तूबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, जैसे फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने एक सर्कूलर जारी करते हुए कहा कि इन प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने से संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया), जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से जारी किए गए थे, बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में लागू होंगे।

केरल: 24 घंटों में 6676 नए मामले, 60 मरीजों की मौत
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6676 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 11023 लोग ठीक हुए तो 60 मरीजों की जान चली गई। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 83,184 हो गई है और इस बीमारी के चलते अब तक 26.925 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 68,668 नमूनों की जांच की गई है।

राज्यों को अब तक दी गईं 102 करोड़ से ज्यादा खुराकें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीकों की 102 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इस्तेमाल करने के लिए अभी इन टीकों की 10.72 करोड़ से अधिक खुराकें बची हुई हैं।

भारत बायोटेक ने डब्ल्यूएचओ के पास जमा किया डाटा
कोविड रोधी टीका 'कोवाक्सिन' विकसित करने वाली भारत बायोटेक ने रोलिंग आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पास अपना डाटा जमा कर दिया है और इसकी समीक्षा भी हो गई है। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को बताया कि इस डाटा की विशेषज्ञों ने समीक्षा की है। संगठन ने कहा कि हमें इस संबंध में हैदराबाद स्थित इस कंपनी से आज सूचना का एक और अतिरिक्त हिस्सा मिलने की उम्मीद है। 

98.59 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन

देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 98 करोड़ पार हो चुका है। सोमवार दोपहर तक देश में कुल टीकाकरण 98.19 करोड़ दर्ज किया जा चुका है। अब 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने की ओर देश बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन में भारत 100 करोड़ का शतक लगाने के बाद विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। अभी तक दुनिया में कहीं भी 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 28.40 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। वहीं 69.79 करोड़ लोग वैक्सीन की एक खुराक ले चुके हैं। देश में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कुल आबादी 94 करोड़ से अधिक है। मंत्रालय का अनुमान है कि आगामी नवंबर माह तक व्यस्क आबादी का एकल खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण पूरा किया जा सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह वैक्सीन की आपूर्ति है। वर्तमान में राज्यों के पास वैक्सीन का भंडारण 10 करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है जो 16 जनवरी से अब तक सबसे अधिक है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed