{"_id":"5f92bce69d2a1a35b3483b2e","slug":"covid19-india-active-patients-less-than-seven-lakhs-for-the-first-time-in-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 India: दो महीने में पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या सात लाख से कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 India: दो महीने में पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या सात लाख से कम
Fri, 23 Oct 2020 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:53 PM IST
सार
- इस समय देश में हैं कोरोना के 6,95,509 सक्रिय मरीज
- 22 अगस्त को इलाजरत मरीजों की संख्या 6,97,330 थी
- ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 69,48,497 हो गई है
- 24 घंटे में देश में 73,979 कोविड-19 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
पिछले दो महीनों में पहली बार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों (उपचाराधीन) की संख्या सात लाख से कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने इसे कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी उपलब्धि करार दिया। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 69 लाख से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब भारत में उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 गुना अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि दो महीनों (63 दिनों) में पहली बार भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम है। इससे पहले 22 अगस्त को इलाजरत मरीजों की संख्या 6,97,330 थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह आठ बजे जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में छह लाख 95 हजार 509 उपचाराधीन मरीज हैं। यह देश में अब तक सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का करीब 8.96 फीसदी है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 69 लाख 48 हजार 497 हो गई है।
विज्ञापन
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटने का सिलसिला जारी
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले 62 लाख 52 हजार 988 अधिक है। मंत्रालय ने कहा, कोविड मरीजों के रोजाना ठीक होने की उच्च दर होने और मृत्युदर में तेज गिरावट की वजह से भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटने का सिलसिला जारी है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 73,979 कोविड-19 मरीज ठीक हुए जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 54,366 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में और सुधार हुआ है और अब यह दर 89.53 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है।
24 राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार से कम है
देश के 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 हजार से कम हैं। ठीक होने वाले 81 फीसदी मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, प. बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में सबसे अधिक 16 हजार से अधिक मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं जबकि कर्नाटक संक्रमण मुक्त होने वाले 13 हजार से अधिक मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर गिरकर आज 1.51 फीसदी के स्तर पर आ गई।