फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 19 Update in Last 24 Hours in India Coronavirus Death and Active Cases Today Corona News in Hindi

COVID19 India: एक लाख से कम हुए सक्रिय कोरोना मरीज, आज सामने आए 11,539 संक्रमित

Sun, 21 Aug 2022 10:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Aug 2022 10:47 AM IST
सार

Coronavirus Cases in India Today: देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी। वहीं आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन
COVID 19 Update in Last 24 Hours in India Coronavirus Death and Active Cases Today Corona News in Hindi
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लगातार घटते कोरोना मरीजों के बीच सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी। 

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। देश में आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, शनिवार को देश में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन


24 घंटे में 34 लोगों की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई। इसमें अकेले केरल में हुईं नौ मौतें शामिल हैं। अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,27,332 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिवकरी रेट 98.59 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर घटकर 3.75 प्रतिशत पहुंच गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में 209.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में डरा रहा कोरोना
भले ही देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या घट रही हो, लेकिन संक्रमण दिल्ली में डरा रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1109 नए मामले सामने आए और नौ मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दिल्ली में सक्रमण दर 11 प्रतिशत से ज्यादा है। यहां पिछले 20 दिनों में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed