फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19 in India 2,628 cases 18 deaths in a day

Covid19 in India: देश में कोरोना के नए मामलों में उछाल, एक दिन में 18 मरीजों की मौत

Thu, 26 May 2022 12:05 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Thu, 26 May 2022 12:05 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन 18 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 13 की मौत केरल में, चार की दिल्ली और एक की राजस्थान में हुई।

विज्ञापन
covid19 in India 2,628 cases 18 deaths in a day
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को देश में कोराना के 2,628 नए मामले सामने आए जबकि 24 घंटे के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 443 की वृद्धि दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत रही। 

विज्ञापन

वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,04,881 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड रोधी टीकों की 192.82 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। 

जर्मनी एक जून से यात्रा के लिए कोवैक्सीन टीके को मान्यता देगा
वहीं भारत और भूटान में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने गुरुवार को कहा कि उनका देश भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके को यात्रा के उद्देश्य से एक जून से मान्यता देगा।

लिंडनर ने एक ट्वीट में कहा, "बहुत खुश हूं कि जर्मन सरकार ने एक जून से जर्मनी की यात्रा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सूचीबद्ध 'कोवैक्सीन' को मान्यता देने का फैसला किया है। दूतावास इस तरह के निर्णयों पर सक्रिय रूप से जोर दे रहा है। (कोविड के कारण वीजा विभागों में सामान्य से अधिक प्रतीक्षा समय होता है। कृपया धैर्य रखें)।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed