फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19: Election commission to prepare guidelines with in 3 days

कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, इस पर तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग

Tue, 18 Aug 2020 05:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 18 Aug 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
covid19: Election commission to prepare guidelines with in 3 days
Election commission

चुनाव आयोग कोविड-19 महामारी के दौरान चुनाव कराने के लिए तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करेगा। आयोग ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 अवधि के दौरान चुनाव और उपचुनाव के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी करने के मामले पर मंगलवार को आयोग की बैठक में चर्चा की गई।

विज्ञापन


आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए विचारों और सुझावों पर विचार किया। उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों और सिफारिशों पर भी विचार किया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि इन सभी पर विचार करने के बाद, आयोग ने तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। 

आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि इन दिशा-निर्देशों के आधार पर चुनाव कराने वाले राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों के दौरान स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से संबंधित उपायों के लिए संबंधित राज्य या जिले के लिए एक व्यापक योजना तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा और अक्टूबर-नवंबर में किसी समय चुनाव कराये जाने की संभावना है।

कोरोना वायरस और बारिश के कारण हाल में कई उपचुनावों को टाल दिया गया था। अब तक चुनाव के किसी नये कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed