{"_id":"5e739f3c8ebc3e735433adbe","slug":"covid19-bulletin-coronavirus-update-of-19-march-2020-five-big-things-of-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19 Bulletin: 19 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid19 Bulletin: 19 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी बातें
Thu, 19 Mar 2020 10:05 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित किया। वहीं कोरोना से देश में चौथी और पंजाब में पहली मौत का मामला सामने आया। इसके अलावा 22 मार्च से विदेश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के भारत आने पर रोक लगा दी गई। गुजरात में भी सूरत और राजकोट में कोरोना से संक्रमित एक-एक मरीज मिला। यहां पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी बातें...
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये मत सोचिए कि सबकुछ ठीक है। वैश्विक महामारी से निश्चिंत होने की ये सोच ठीक नहीं है। मैं आज 130 करोड़ देशवासियों से ये मांगने आया हूं।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आम लोगों के अचानक लिए गए 826 नमूने निगेटिव आए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि अचानक (अनियमित तरीके से) लिए गए 826 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है। सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज गुजरात में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए। सूरत और राजकोट में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गुजरात में कोरोना का ये पहला मामला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके चलते उनके गांव को सील कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवांशहर जिले के बंगा शहर में गांव पठलावा निवासी के रूप में हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
फालतू आवाजाही रोकने के लिए भारत सरकार ने ट्रेन और विमानों में मिलने वाली रियायती टिकट सुविधा रद्द कर दी है। यह आदेश 20 मार्च की आधी रात से अगले आदेशों तक लागू रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर