फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID vaccination: India vaccinates more than 12 lakh in a week Where do other nations stand

COVID vaccination: देश में 12 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका, जानिए बाकी देशों का हाल

Sat, 23 Jan 2021 11:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
COVID vaccination: India vaccinates more than 12 lakh in a week Where do other nations stand
कोविड टीकाकरण - फोटो : PTI

पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से कहरा रही है। अब तक 9.87 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 21.16 से अधिक लोगों की जान चली गई। भारत, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन समेत कई देशों में कोविड से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। भारत में एक सप्ताह में 12.72 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है।केंद्रीय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

देश में 16 जनवरी को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 22 जनवरी शाम 6:00 बजे तक आंकड़ों के अनुसार अबतक 12,72,097 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण के पांचवें दिन भारत ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के अगले दिन दो लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इस चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड का टीका लगेगा। 21 जनवरी तक कुल 10,43,534 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 2,37,050 लोगों को वैक्सीन दी गई। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। 6 दिनों में रोजाना औसतन 1.74 लाख टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका समेत कई देशों को पछाड़ा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने एक दिन में 2,37,050 लोगों का टीकाकरण कर अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका ने 24 दिसंबर को टीकाकरण अभियान शुरू करने के 10 दिन बाद एक मिलियन यानी कि 10 लोगों को कोविड वैक्सीन दी। अमेरिका ने अब तक  1.7 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया है। 

दैनिक टीकाकरण को लेकर भारत तीसरे नंबर पर

ब्रिटेन के बाद भारत दैनिक टीकाकरण के मामले में तीसरे स्थान पर है। ब्रिटेन पिछले दो दिन से करीब तीन लाख लोगों का टीकाकरण कर रहा है, जो भारत के दैनिक टीकाकरण के आंकड़ा से थोड़ा अधिक है। ब्रिटेन ने 10 दिसंबर को कोविड अभियान शुरू करने के पहले हफ्ते में 13 लाख लोगों का टीकाकरण किया था। वहीं अब तक 58 लाख लोगों का टीकाकरण कर दिया है। वहीं चीन ने अब तक 1.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है।दुनिया भर में अब तक 5.7 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।


टीकाकरण करने वाले तीन शीर्ष देश

  • अमेरिका 1.75 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर पहले नंबर पर है
  • चीन 1.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दूसरे नंबर पर है
  • ब्रिटेन 58.5 लाख लोगों का टीकाकरण कर तीसरे नंबर पर है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed