{"_id":"62aab3e65b0e4e7ae63f8c8e","slug":"covid-update-surge-in-corona-cases-in-india-12-thousand-new-infected-found-in-24-hours-11-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Cases in India: देश में कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में मिले 12 हजार नए संक्रमित, 11 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Cases in India: देश में कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में मिले 12 हजार नए संक्रमित, 11 की मौत
Thu, 16 Jun 2022 10:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:40 AM IST
सार
अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज उछाल आया है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कल की तुलना में करीब 4 हजार की बढ़ोतरी आई है। ये बीते तीन माहों में एक दिन के सर्वाधिक नए मामले हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है, जबकि कई राज्यों में यह 5 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 4578 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज
देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 4,024, केरल में 3,488, दिल्ली में 1,375, कर्नाटक में 648 और हरियाणा में 596 नए मामले मिले हैं। ये देश में कुल नए मामलों के 82.96 फीसदी हैं। नए संक्रमितों में 32.95 फीसदी अकेले महाराष्ट्र से हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार रोज 8 हजार से ज्यादा केस आए थे। सिर्फ मंगलवार को कमी आई थी और इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे। इसके पहले सोमवार को 8,084, 10 जून को 8,328 नए मामले और 11 जून को 8,582 केस आए थे।
विज्ञापन
कोरोना आंकड़े एक नजर में
- 24 घंटे में मिले नए संक्रमित 12,213
- अब तक कुल संक्रमित 4,32,57,730
- 24 घंटे में मौतें 11, कुल मौतें 5,24,803
- 24 घंटे में सक्रिय केस बढ़े 4,578, कुल केस के 0.13 फीसदी
- कोविड रिकवरी दर 98.65 फीसदी
- दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 फीसदी
- साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 फीसदी
- कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी
- अब तक टीकों की कुल खुराक 195.67 करोड़