फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid positive Buddhadeb Bhattacharya admitted to hospital

पश्चिम बंगाल: कोरोना पीड़ित बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Wed, 26 May 2021 12:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 May 2021 12:33 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य सचेत हैं और बातचीत कर रहे हैं। उनका रक्तचाप और नब्ज स्थिर है।

विज्ञापन
Covid positive Buddhadeb Bhattacharya admitted to hospital
बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुकीं उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य को घबराहट का दौरा पड़ने पर आज अपराह्न अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य का ऑक्सीजन संतृप्तता स्तर आज सुबह 90 से नीचे पहुंच गया था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। उन्हें सीसीयू में निगरानी में रखा गया था जहां उन्हें बाईपैप पर रखा गया था। उनका ऑक्सीजन संतृप्तता स्तर 92 पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 77 वर्षीय राजनेता को ‘क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज’ (सीओपीडी) भी है और इसलिए उन्हें अन्य चिकित्सकीय जांच की जरूरत भी थी। पूर्व मुख्यमंत्री को तंद्रा और सांस लेने में तकलीफ है। चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और रक्त की जांच के लिये नमूने लिए हैं।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि चिकित्सक लगातार नजर बनाएं हुए हैं और समय-समय पर उचित कदम उठाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री माकपा से सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वह 18 मई को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल जाने के इच्छुक नहीं थे।


उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गए थीं और पिछले हफ्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को संक्रमण की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed