{"_id":"6330360d76986a1ed96d3121","slug":"covid-helpline-received-6-62-lakh-calls-related-to-viral-disease-between-sept-2021-and-august-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Helpline: हेल्पलाइन पर करीब एक साल में छह लाख से ज्यादा लोगों ने किए फोन कॉल, पूछे कोविड से जुड़े सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid Helpline: हेल्पलाइन पर करीब एक साल में छह लाख से ज्यादा लोगों ने किए फोन कॉल, पूछे कोविड से जुड़े सवाल
Sun, 25 Sep 2022 04:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:35 PM IST
सार
एनएचए के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 से इस साल 15 अगस्त तक हेल्पलाइन नंबर पर 6.62 लाख कॉल आए जिनमें बीमारी से जुड़े सवाल पूछ गए। वहीं कोविन पर रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशनल अपॉइंटमेंट के लिए भी दिसंबर 2020 से हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
covid 19 helpline
- फोटो : mygov.in
विस्तार
कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर 6.62 लाख से अधिक फोन कॉल आए। जबकि सितंबर 2021 से 15 अगस्त के बीच कोविन रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन अपॉइंटमेंट्स के लिए 7.75 लाख फोन कॉल प्राप्त की गईं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा 24x7 टोल फ्री नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। इस हेल्पलाइन नंबर 15 मार्च 2020 को शुरू किया गया था। इसका संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) करता है।
विज्ञापन
एनएचए के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 से इस साल 15 अगस्त तक हेल्पलाइन नंबर पर 6.62 लाख कॉल आए जिनमें बीमारी से जुड़े सवाल पूछ गए। वहीं कोविन पर रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशनल अपॉइंटमेंट के लिए भी दिसंबर 2020 से हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया गया था। इस अवधि के दौरान 7.55 लाख फोन कॉल आए।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट हुए हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,777 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,45,68,114 हो गई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 43,994 हो गई है। वहीं 23 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 5,28,510 हो गई है। इनमें केरल में हुईं 11 मौतें भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा, संक्रमण के कुल मामलों में एक्टिव मामले 0.10 प्रतिशत हैं, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.72 प्रतिश हो गई है।