फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 vaccine pfizer bharat biotech serum institute vaccine to be reviewed today

निर्णायक घड़ी: भारत में तीन टीकों को आपात मंजूरी देने की अर्जी पर विशेषज्ञ कर रहे विचार

Wed, 09 Dec 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
covid 19 vaccine pfizer bharat biotech serum institute vaccine to be reviewed today
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

भारत में जल्द ही कोरोना वैक्सीन लॉन्च होने की संभावना है। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि कुछ ही हफ्तों में देश को कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी और संकेत दिया गया था कि यह वैक्सीन पहले बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं की दी जाएगी। देश में इमरजेंसी अप्रूवल की इजाजत मांगने वाली तीनों वैक्सीन को लेकर एक्सपर्ट ग्रुप की आज दोपहर में बैठक होगी। इसमें इनके आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


इन तीन वैक्सीनों की तैयारी
आपात मंजूरी मांगने वाली ये तीन वैक्सीन अमेरिकन कंपनी फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की हैं। बता दें कि इन तीनों फार्मा कंपनियों ने कुछ दिनों पहले केंद्रीय दवा नियामक से अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी अप्रूवल का आवेदन किया है। 
विज्ञापन


CDSCO करेगा इन तीनों के आवेदन की समीक्षा
आज केंद्रीय ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आवेदन की समीक्षा करेगा। इन तीनों फार्मा कंपनियों ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल (इमरजेंसी अप्रूवल) के लिए मंजूरी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइजर इंडिया ने चार दिसंबर को केंद्रीय दवा नियामक से वैक्सीन के लिए मंजूरी मांगी थी। इससे पहले इस कंपनी को यूके और बहरीन से इमरजेंसी अप्रूवल के लिए मंजूरी मिल गई थी। वहीं छह दिसंबर को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के लिए मंजूरी मांगी थी। इसी के साथ भारत बायोटेक ने सात दिसंबर को इमरजेंसी अप्रूवल के लिए आवेदन किया था।

वैक्सीन ट्रैकर

  • जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की वैक्सीन की एक डोज के परीक्षण का परिणाम अगले महीने तक सामने आ जाएगा।
  • कोविड-19 के प्रकोप को लेकर डाटा की पारदर्शिता चिंता विषय है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन के लिए योजना बनाई है - राजेश टोपे
  • कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत आईपी नियमों में ढिलाई के लिए स्विट्जरलैंड का समर्थन चाहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed