फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 vaccination in India: 65% beneficiaries in 15-18 age group jabbed with first dose in one month

Covid-19 Vaccination: महज एक महीने में 65 प्रतिशत किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यंग इंडिया का एतिहासिक प्रयास

Fri, 04 Feb 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 11:50 AM IST
सार

देश में एक महीने के अंदर 65 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोर व किशोरियों को तीन जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
COVID-19 vaccination in India: 65% beneficiaries in 15-18 age group jabbed with first dose in one month
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। भारत ने सिर्फ एक महीने के अंदर 65 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला खुराक दे दिया। यह जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि, ' युवा भारत का एतिहासिक प्रयास जारी...सिर्फ एक महीने के अंदर 15 से 18 वर्ष के 65% किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए रिकॉर्ड बना रहा है।' दरअसल, भारत में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोर व किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगना शुरू हुई थी। 

विज्ञापन


168.47 करोड़ को लगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 55 लाख(55,58,760) लोगों का टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन


10 जनवरी से लग रही एहतियाती खुराक
बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के अलावा 10 जनवरी से 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों व फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना की एहतियाती खुराक भी लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों घोषणाएं एक साथ की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में आज 1.49 लाख  नए मरीज 
देश में आज कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में  2,46,674 लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए।  इसके बाद कल तक देश में कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed